फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: विदेशी मुद्रा में निवेश और गूगल रिव्यू के नाम पर दो लोगों से 42.21 लाख ठगे

Mon, 24 Jun 2024 09:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गोकुल नगर के युवक से साढ़े 34 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। गांव पुगथला के युवक को 7.70 लाख की चपत लगी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में साइबर ठगों का मकडज़ाल बढ़ता जा रहा है। अब शहर के गोकुल नगर के युवक को झांसे में लेकर विदेशी मुद्रा में निवेश के नाम पर साढ़े 34 लाख ठग लिए गए। वहीं गांव पुगथला के युवक से गूगल रिव्यू के नाम पर 7.70 लाख की ठगी कर ली गई।

विज्ञापन


गोकुल नगर निवासी विशाल ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि 10 मई को सोशल मीडिया के माध्यम से उनके फेसबुक अकाउंट पर मित्रता का आग्रह मिला था। उसमें उन्हें टेलीग्राम एप पर विदेशी मुद्रा निवेश का निमंत्रण दिया गया। दूसरी तरफ से उनसे संपर्क करने वाले खुद को बहुउद्देशीय कंपनी एडमिरल मार्केट ग्लोबल लिमिटेड के कर्मचारी बताया।

उसे फॉरेक्स ट्रेडिंग के लिए बाध्य किया गया। विशाल ने बताया कि उनसे हररोज शाम को ऑनलाइन फॉरेक्स ट्रेडिंग कराई जाती थी। इसमें उन्हें ज्यादा रुपये जमा कराकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। उन्हें बताया गया कि अगर आप हमारे माध्यम से रुपये लगाएंगे तो कुछ दिन में 20 से 30 फीसदी का मुनाफा मिलने लगेगा।
विज्ञापन


विशाल ने बताया कि 12 मई से 8 जून तक उन्होंने अलग-अलग खातों में कुल 34 लाख 50 हजार 920 रुपये जमा करा दिए। विशाल ने जब अपने पैसे वापस मांगने लगा तो कंपनी ने रुपये देने से मना कर दिया। उससे टैक्स और बैंक चार्ज के नाम पर और पैसों की मांग की गई। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गूगल रिव्यू के नाम पर 7.70 लाख की ठगी
गांव पुगथला निवासी कुलदीप ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि 5 जून को उनके मोबाइल नंबर को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। जिसमें एडमिन ने टास्क से संबंधित मैसेज भेजे थे। उन्हें गूगल मैप रिव्यू करने और लाइक करने का टास्क दिया गया। वह आरोपियों की बातों में आ गया और टास्क खेलने लगा। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें टेलीग्राम लिंक के माध्यम से अपने साथ जोड़ लिया। टेलीग्राम लिंक में उसका रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके अलावा उनके टेलीग्राम पर एक और लिंक प्राप्त हुआ।

इसमें उन्हें काम करने के बारे में बताया गया। रुपये निकालने के लिए अलग से एक लिंक भेजा गया। आरोपियों ने उसे 6 जून को टास्क के माध्यम से 1000 रुपये के टास्क से 1500 रुपये और तीन हजार रुपये के टास्क से 4300 रुपये उनके एसबीआई खाता में उसके यूपीआई के माध्यम से वापस कर दिए। उसके बाद 6 जून को ही दस हजार रुपये का टास्क दिया तथा उसमें कुछ गलती बताकर 32, 540 रुपये भेजने को कहा। एक लिंक उनके पास भेजा गया। इस पर संपर्क करके बकाया रकम जमा करने को कहा गया। इसके बाद से वह उनसे रुपये की मांग कर रहे हैं। वह उन्हें 7,70, 320 रुपये भेज चुके हैं। कई बार संपर्क करने पर भी उनकी राशि नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें