फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात बदमाश लीलू ततारपुरिया

Mon, 22 Aug 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
रेवाड़ी जिला पुलिस के लिए सिर दर्द बना लीलू ततारपुरिया आखिरकार सीआईए के हाथ लग ही गया। बुढ़ाना गांव के पास रविवार को पुलिस मुठभेड़ में ततारपुरिया और उसके साथी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीन अन्य साथी बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया है। ट्रामा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद चंद्रशेखर उर्फ लीलू ततारपुरिया और उसके साथी नितेश को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में फायरिंग और रंगदारी को लेकर चर्चा में आए डॉ. कुलदीप गैंग के कुख्यात लीलू ततारपुरिया के कुतुबपुर निवासी साथी नितिन के साथ बुढ़ाना गांव में आने की सूचना सीआईए रेवाड़ी को मिली। सीआईए की टीम ने नहर के पास मोर्चा बंदी कर ली। लीलू और उसका साथी नितिन बाइक पर आए। पुलिस को सामने देखते ही फायरिंग शुरू कर खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस ने भी पीछा कर जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में लीलू और नितिन दोनों के पैरों में गोली लगी। दोनों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। इस दौरान लीलू ने बताया कि वे पेट्रोल पंप लूटने के इरादे से आए थे।  

सेल्समैन को मारी थी गोली
लीलू ततारपुरिया के साथी नितिन ने इसी महीने अजीज गारमेंट्स पर सेल्समैन को गोली मारी थी। तीन दिन पहले ब्रास मार्केट में रेडीमेड शोरूम के मालिक धीरज से 10 लाख रुपये बतौर प्रोटेक्शन मनी (रंगदारी) मांगी थी।
विज्ञापन


तीन और हथियारबंद बदमाश भी धरे
सूत्रों की मानें तो पुलिस ने तीन अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें बावल निवासी मांगेराम, बुढ़ाना निवासी कार चालक सुरेंद्र और कुतुबपुर निवासी गौरव है। बदमाशों से एक चार पहिया, पांच असलहे और मोबाइल भी मिलने की सूचना है।

जवाब में पुलिस ने की फायरिंग: डीएसपी
लीलू ततारपुरिया और उसका साथी नितिन कुख्यात अपराधी हैं। पुलिस लगातार उनकी तलाश में थी। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हुए। दोनों को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। - मो. जमाल, डीएसपी हेडक्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें