फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमाने ले गए दोस्त ने की थी महिला की हत्या

Sun, 20 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime demo
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी के धारूहेड़ा में चार साल पहले सेक्टर-6 से लापता होने के बाद हरिद्वार में हुई महिला की हत्या का राजफाश हो गया है। हत्या का आरोपी इस समय चोरी के मामले में झज्जर जेल में बंद है। धारूहेड़ा पुलिस उसे 29 नवंबर को पूछताछ के लिए प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर आएगी।
सेक्टर-6 पुलिस चौकी प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि पलवल के गांव अलालपुर निवासी उर्मिला देवी सेक्टर-6 में पति के साथ रह रही थी। तीन अप्रैल 2012 को वह घर से स्कूटी लेकर घर से निकली थी, परंतु वापस नहीं लौटी थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। महिला के पिता गिरीराज ने धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। कुछ दिन बाद उर्मिला का शव हरिद्वार में पड़ा मिला था। उर्मिला की गोली मारकर हत्या की गई थी। हरिद्वार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ही हत्या का मामला दर्ज किया था, परंतु बाद में मामला जांच के लिए धारूहेड़ा पुलिस को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन


दोस्त ने स्वीकार किया गुनाह
झज्जर पुलिस ने जिला झज्जर के गांव बहराणा निवासी राजपाल को चोरी के मामले में रिमांड पर लिया था। पूछताछ में राजपाल ने उर्मिला की हरिद्वार में ले जाकर हत्या करना स्वीकार किया है। राजपाल की उर्मिला के साथ दोस्ती थी तथा वह उसे घुमाने के लिए हरिद्वार लेकर गया था। बाद में वह उसे गोली मारकर फरार हो गया था।
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आएगा हत्या का कारण
महिला हत्या का आरोपी फिलहाल झज्जर जेल में बंद है। आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए अदालत में अर्जी लगवाई थी। अदालत ने 29 नवंबर को आरोपी को प्रोडक्शन वारंट लेने के निर्देश किए है। पूछताछ के बाद ही सामने आ पाएगा कि उसने महिला की हत्या क्यों की थी।
-रामकुंवार, थाना प्रभारी, धारूहेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें