फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Tue, 27 Dec 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी में दहेज उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामलों में खोल थाना पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है।

खोल थाना पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में पाली निवासी विवाहिता ममता ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2010 में भाड़ावास निवासी विनोद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ममता को परेशान किया जा रहा था, जिसके चलते उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। खोल पुलिस ने पति व ससुरालपक्ष के अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशनगढ़ निवासी परिवार के खिलाफ भी मुकदमा
डहीना निवासी वर्षा देवी ने बताया कि उसकी शादी किशनगढ़ बास निवासी वेदप्रकाश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे जान से मारने की धमकी मिल रही थी। कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। परेशान होकर वह मायके लौट आई ओर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें