फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: सुठानी के निकट कबाड़ के गोदाम में लगी आग, काबू पाने का किया जा रहा प्रयास

Wed, 15 May 2024 04:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

गोदाम में आग लगने का कारण अभी नहीं पता चला है। बुधवार दोपहर बाद आग लगी है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
कबाड़ के गोदाम में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी के बावल कस्बे के सुठानी रोड पर एक कबाड़ के गोदाम में दोपहर करीब ढाई बजे शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास बने पेट्रोल पंप के संचालकों में भी हड़कंप मच गया। इस दौरान मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को फोन किया गया।  मगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी  को पहुंचने में ही आधा घंटे से ज्यादा का समय लग गया। तब तक आग पेट्रोल पंप के पास पहुंच चुकी थी। गनीमत रही कि आग को पेट्रोल पंप के पास पहुंचने से पहले ही काबू पा लिया गया। आग को बुझाने में करीब ढाई घंटे लगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, रेवाड़ी रोड नजदीक लोगों की भीड़ लग गई। जिससे चारों तरफ जाम की स्थिति बन गई। फिर कसौला थाने की पुलिस पहुंची और जाम को खुलवाया। फिलहाल आग लगने की वजह से कितना नुकसान हुआ है, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें