फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: SPO का लापता बेटा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन मिला, बोला- मुंह पर रुमाल लगाकर ले गया था बाइक सवार युवक

Mon, 10 Oct 2022 09:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

पूछताछ में मयंक ने बताया कि उसके मुंह पर रुमाल लगाकर बाइक सवार युवक ले गया था। पुलिस की ओर से बच्चे के बयान दर्ज कर लिए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बच्चे को परिजनों को सौंपते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के गांव जैनाबाद के एसपीओ का 14 साल का बेटा मयंक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सकुशल मिल गया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे बाइक सवार युवक मुंह पर रुमाल लगाकर ले गया था। अगले दिन सुबह नींद खुली तो उसने खुद को जम्मू स्टेशन पर एक ट्रेन में पाया। इसके बाद वह किसी तरह ट्रेन से ही दिल्ली आया है। नई दिल्ली जीआरपी ने बच्चे की पहचान कर उसे परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


डहीना चौकी प्रभारी भागीरथ ने बताया कि रविवार की रात नौ बजे उन्हें पता चला कि नई दिल्ली जीआरपी पुलिस को एसपीओ का बेटा मयंक मिल गया है। इसके बाद पुलिस रात में नई दिल्ली स्टेशन पर पहुंची और किशोर को तड़के चार बजे रेवाड़ी लेकर पहुंची। इस दौरान पूछताछ में मयंक ने बताया कि वह शनिवार की शाम करीब 5 बजे डहीना बस स्टैंड पर कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए गया था।

इस दौरान एक बाइक सवार युवक ने उसके मुंह पर रुमाल लगाकर बेहोश कर दिया था। अगले दिन सुबह जब उसकी आंख खुली तो ट्रेन जम्मू स्टेशन पर खड़ी थी। इसके बाद सुबह 8 बजे उसकी नजर नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस पर पड़ी और वह उसमें सवार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Mulayam Singh Yadav: बहन से मिलने कई बार रेवाड़ी आए थे नेताजी, एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी हुए थे शामिल

इसके बाद शाम 7 बजे वह नई दिल्ली स्टेशन पर पहुंच गया, जहां उसे एक पुलिसकर्मी मिला। मयंक ने उससे फोन मांगा और उसे घर तक पहुंचाने की बात की। पुलिसकर्मी मयंक को थाना में ले गया। वहां तैनात मयंक के गांव की एक महिला पुलिसकर्मी ने उसे पहचान लिया।

इसके बाद उसके गांव और डहीना चौकी पुलिस को सूचना दी। सोमवार की तड़के 4 बजे ही पुलिस उसे नई दिल्ली से लेकर रेवाड़ी पहुंची। चौकी प्रभारी ने बताया कि बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। बच्चे के बयान दर्ज कर लिए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


यह था मामला 
गांव जैनाबाद में घर से कोल्ड ड्रिंक लेने गया 14 वर्षीय मयंक संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। किशोर के पिता अजीत सिंह हरियाणा पुलिस में एसपीओ के पद पर गुरुग्राम में तैनात हैं। मामले में डहीना चौकी पुलिस ने शनिवार की शाम को केस दर्ज कर लिया था। रविवार तक मयंक का सुराग नहीं लगने पर ग्रामीणों और परिजनों ने सुबह डहीना के निकट रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया था। करीब साढ़े तीन घंटे लगे जाम के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी थी। सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय हंसराज मौके पर पहुंचे थे। साथ ही टीमें गठित कर किशोर की तलाश के आश्वासन दिए थे। इसके बाद लोगों ने जाम खोला था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें