फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: शराब ठेका खोले जाने के विरोध में सड़क उतरे कृष्ण नगर ग्रामीण, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

Fri, 16 Jun 2023 10:48 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

ग्रामीणों ने बताया कि गांव कृष्ण नगर लंबे समय से शराब का ठेका नहीं खोला गया है, लेकिन इस बार प्रशासन ने मिलीभगत कर उनके गांव में शराब का ठेका खोल दिया, जिससे सभी ग्रामीणों को परेशानी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में कोसली क्षेत्र के गांव कृष्ण नगर (लूला अहीर) में शराब का ठेका खोलने का विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह रेवाड़ी-कोसली रोड पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। जाम के कारण रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण शरा का ठेका हटवाने की जिद पर अड़े हुए है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार
ग्रामीणों ने बताया कि गांव कृष्ण नगर लंबे समय से शराब का ठेका नहीं खोला गया है, लेकिन इस बार प्रशासन ने मिलीभगत कर उनके गांव में शराब का ठेका खोल दिया, जिससे सभी ग्रामीणों को परेशानी है। सरपंच सुमन देवी व पंचायत समिति सदस्य मधु बाला उनकी गांव की पंचायत ने गांव में शराब ठेका नहीं खोलने के अनुरोध के साथ प्रस्ताव पास कर विभाग को भेजा गया था।  ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जिस जगह शराब ठेका खोला गया है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने में जुटी
उससे करीब 400 मीटर की दूरी पर महिला महाविद्यालय का रीजनल सेंटर चल रहा है। रीजनल सेंटर में पढ़ने के लिए आने वाली छात्राओं को शराबी किस्म के लोग परेशान करते है। आबकारी विभाग की लापरवाही से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह रोड पर जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं पुरूषों के साथ एकत्रित होकर रेवाड़ी-कोसली मार्ग पर पहुंची और सड़क पर अवरोधक डाल दिए। जाम के कारण मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें