फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के सिर में राड़ मारकर हत्या, पति ने जहर निगला

Fri, 12 Feb 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नांगल जमालपुर में एक शराबी पति ने पत्नी के साथ हुए विवाद में उसकी राड़ से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह घर से बाहर निकल दौड़ते हुए चिल्लाने लगा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और अब वह भी मरने जा रहा है। इसके बाद उसने भी जहर निगल लिया।
विज्ञापन


खेत में पड़ोस में रहने वाले किसानों ने युवक के परिजनों को गांव में सूचना दी और दोनों को रेवाड़ी ट्रॉमा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर जबकि युवक को रोहतक रेफर कर दिया। कुछ दूरी पर जाने के बाद उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतका के मृतक पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दोनो का शव मॉर्चरी में रखवाए गए हैं। पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।

पुलिस के अनुसार 33 वर्षीय शेरसिंह पुत्र सूरजभान अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ गांव के पास ही खेत में बने मकान में रहता था। और शराब का आदी थी। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। बृहस्पतिवार दोपहर को भी शेरसिंह शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी से झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन


इसी बीच उसने पत्नी नीलम के सिर पर राड़ से हमला कर दिया। वह अचेत होकर गिर पड़ी। उसे लहुलुहान स्थिति में देख वह वहां से बाहर निकला और चिल्लाने लगा कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया और वह भी मरने जा रहा है। उसकी बात सुन पड़ोसी खेत के किसान उसके घर पहुंचे तो नीलम नीचे पड़ी हुई थी।

इस पर ग्रामीणों ने गांव में रह रहे उसके बड़े भाई गुलजारी को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने देखा कि शेर सिंह भी कुछ दूरी पर पड़ा हुआ था। उसने जहर खा लिया था। दोनों को लेकर परिजन और ग्रामीण रेवाड़ी पहुंचे लेकिन दोनों को नहीं बचाया जा सका। घटना के वक्त इनका बेटा अपने ननिहाल गांव जमालपुर गया हुआ था जबकि बेटी स्कूल गई हुई थी।
खोल थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच शराब को लेकर झगड़ा होता रहता था। इसी लेकर बृहस्पतिवार को दोनों में विवाद हुआ और शेर सिंह ने नीलम की हत्या कर खुद जहर निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें