फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसी देकर पांच साल दुराचार का आरोप

Sat, 02 Jan 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक 26 साल की युवती नेे एक युवक पर शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि 2010 में रेवाड़ी से बीएड करने के दौरान उसकी मुलाकात अलवर निवासी भूप सिंह से हुई। इस दौरान दोनों में प्रेम हो गया।

इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए रखे। विश्वास जताने के लिए उसने एक मंदिर में मांग भी भरी। अब 5 साल बाद विवाह से इनकार करने पर उसने पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने युवती के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांचकर्ता सुनीता देवी ने कहा कि पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद अदालत में 164 के बयान कलमबद्ध करा दिए गए हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें