फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटा

Sat, 02 Jan 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के कुशारा गांव में गुरुवार रात नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक घर में लूटपाट की। लेकिन पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


कुशारा गांव निवासी मोतीलाल ने बताया कि रात में वह घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। तभी नकाब लगाए  पांच लोग आए और उससे तंबाकू मांगी। जैसे ही वह तंबाकू देने लगा, उसी समय एक नकाबपोश ने तमंचा सटा दिया।

चीखने की कोशिश करने पर गोली मारने की धमकी दी। तमंचे की वजह से वह डर गया। फिर बदमाशों ने तमंचा सटाकर उससे दरवाजे का ताला खुलवाया। बाद में नकाबपोश उसे घर के अंदर खींच ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने वहां रखे टीवी, सीडी, कपड़े आदि सामान समेट लिया और पांच हजार की नगदी लेकर भाग निकले। रात में डर की वजह से वह बदमाशों और वारदात के बारे में कुछ भी नहीं बोल पाया। भोर में पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल केके यादव का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत होता है, जांच बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें