फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 दिन, 517 केस, 350 के खिलाफ चोरी के मामले दर्ज

Mon, 27 Feb 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली का बिल
विज्ञापन
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के रेवाड़ी सर्कल ने 22 दिन में बिजली चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर 350 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के मामले दर्ज कर 1.61 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं भरने की सूरत में इन लोगों को जेल जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


निगम के रेवाड़ी सर्कल की तरफ से एक फरवरी से 22 फरवरी तक बिजली चोरों के खिलाफ चलाए विशेष अभियान में 615 उपभोक्ताओं के बिजली मीटर चेक किए गए। निगम ने 517 बिजली मीटर में चोरी के मामले पकड़े। इनमें से बड़े 350 बिजली चारों के खिलाफ चोरी के मामले दर्ज किए। बचे 167 चोरी वाले मीटरों को जांच के लिए दादरी लैब भेजा गया है।

सिटी-2 सब डिवीजन के उपभोक्ता ज्यादा इमानदार
रेवाड़ी सर्कल की रेवाड़ी, कोसली और धारूहेड़ा डिवीजन में एक साथ बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। रेवाड़ी डिवीजन में 202 उपभोक्ताओं के मीटर चेक किए गए। इसमें 66 के खिलाफ चोरी के मामले दर्ज कर 71.11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं सिटी-2 सब डिवीजन में सर्वाधिक 92 मीटर चेक किए लेकिन यहां किसी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज नहीं किया गया। कोसली डिवीजन के सब डिवीजन बुडौली, कोसली पाल्हावास में 137 उपभोक्ताओं के मीटर चेक किए। इसमें से 124 उपभोक्ताओं के खिलाफ चोरी के मामले दर्ज कर 21.35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। धारूहेड़ा डिवीजन में सर्वाधिक 205 लोगों के खिलाफ चोरी के मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन

---------------------
वर्जन-
बिल भरने वाले उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए चोरी करने वालों के खिलाफ निगम ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। रेवाड़ी को बिजली चोरी मुक्त कर जल्द ही यहां पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का काम किया जाएगा। निगम ने 22 दिनों में करीब एक करोड़ 66 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। चोरी मुक्त रेवाड़ी सर्कल होने तक अभियान चलता रहेगा।  - राजकुमार जाजौरिया, अधीक्षक अभियंता, डीएचबीवीएन, रेवाड़ी सर्कल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें