बावल थाना क्षेत्र के गांव पनवाड़ में एक युवक का सड़ा-गला शव मंगलवार को पेड़ से लटका मिला। सड़े-गले अवस्था में मिली यह शव करीब सात-आठ दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची बावल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान पन्नालाल (35) गांव शील अलवर के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की। जहां प्राथमिक स्तर पर पूछताछ में सामने आया है कि पन्नालाल मानसिक रूप से परेशान था और इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।