फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में पिता-पुत्र पर हमला, केस दर्ज

Fri, 02 Sep 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पैसों  के लेनदेन के विवाद में गांव कान्हावास में दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने पिता-पुत्र पर हमला करते हुए घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव कान्हावास निवासी मुकेश कुमार ने कसौला  पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 2 अगस्त की रात संगवाड़ी निवासी  बिशु गुर्जर व संदीप, लाधुवास निवासी अनिल व रब्बा के अलावा 20-25 अन्य  लोगों ने मुकेश व उसके बेटे अविनाश को रोक लिया तथा लाठी-डंडों से  हमला करते हुए उन्हें घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर  दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें