फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में छोटे भाई की हत्या

Fri, 02 Sep 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जमीनी विवाद .के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार करने जा रहे परिजनों को ग्रामीणों ने रोका और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और आरोपी भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। सूचना पर एसपी आरए और सीओ ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


हापुड़ के गांव मथुरावली निवासी राहुल पुत्र जगे सिंह चार-पांच साल से अपने छोटे भाई बंटी और मां कुंता देवी के साथ कोतवाली क्षेत्र के टैना गांव में रहता था। सबसे बड़ा भाई हरवीर और मंझला भाई उपेंद्र दोनों मथुरावली में ही रहते हैं। ग्रामीणों की मानें तो उपेंद्र दो दिन पहले टैना गांव आया था।

आरोप है कि बुधवार रात उपेंद्र ने सोते में राहुल पर धारदार हथियार वार किए। राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उपेंद्र वहां से भाग गया। राहुल के परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के दाह संस्कार की तैयारी में थे लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें रोका और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर एसपीआरए पंक ज पांडेय, सीओ विजय प्रकाश सिंह आदि अधिकारी भी पहुंच गए।गांव के चौकीदार नारायण की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी उपेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


युवक की हत्या का जमीनी विवाद और लेन-देन को लेकर की गई है। पूछताछ के दौरान पता चला है कि मृतक पांच-छह दिन पूर्व अपने गांव हापुड़ स्थित मथुरावली भी गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे घटना का खुलासा हो सकेगा। - विजय प्रकाश सिंह, सीओ खुर्जा
विज्ञापन


घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।- पंकज पांडेय, एसपी आरए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें