फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: पुलिस चौकी से 50 कदम की दूरी से गाड़ी चोरी, दिल्ली तक गई टीम पर नहीं मिली गाड़ी, CCTV में कैद

Wed, 08 Feb 2023 11:56 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

ईंट-भट्ठा संचालक सेक्टर-3 निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी क्रेटा कार रात में घर के बाहर खड़ी थी। सुबह 7 बजे उनके बच्चे दिल्ली जाने के लिए घर से बाहर निकले तो कार नहीं मिली। उन्होंने पहले आसपास पूछताछ की और फिर सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उसमें चोर कार चोरी करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के सेक्टर-3 में एक कार चोरी हो गई। चोरी उस जगह हुई, जहां से पुलिस चौकी महज 50 कदम दूर और हरियाणा सरकार में टूरिज्म चेयरमैन डा. अरविंद यादव व नगर परिषद चेयरमैन पूनम यादव का घर कुछ कदम की दूरी पर है। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार ईंट-भट्ठा संचालक सेक्टर-3 निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी क्रेटा कार रात में घर के बाहर खड़ी थी। सुबह 7 बजे उनके बच्चे दिल्ली जाने के लिए घर से बाहर निकले तो कार नहीं मिली। उन्होंने पहले आसपास पूछताछ की और फिर सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उसमें चोर कार चोरी करते हुए नजर आए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही जीपीएस सिस्टम लगाने वाले से बात की तो पहले कार की लोकेशन रेवाड़ी में मिली। उसके बाद कार की लोकेशन दिल्ली में दिखाई दी। वे पुलिस को साथ लेकर दिल्ली तक पहुंचे, लेकिन कार नहीं मिली। सेक्टर-3 चौकी पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आयुष लैब पर सीएम फ्लाइंग का छापा
रेवाड़ी के गांव बीकानेर में सीएम फ्लाइंग की टीम ने एक लैब पर छापा मारा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उनके साथ रहे। जांच में लैब पूरी तरह अवैध पाई गई। जिसके बाद लैब संचालक के खिलाफ सदर थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


शहर से सटे गांव बीकानेर में आयुष लैब खुली हुई है। सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि यह लैब बगैर किसी परमिशन के चल रही है। जिसके सीएम फ्लाइंग ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर मंगलवार देर शाम लैब पर छापा मार दिया। सीएम फ्लाइंग ने कई घंटे तक कार्रवाई की। इसके बाद लैब संचालक के खिलाफ सदर थाना में शिकायत दी गई। सदर थाना पुलिस ने लैब संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें