फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: पुलिस संग मुठभेड़ में नशा तस्कर अमन खलनायक घायल, पैर में लगी गोली, हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट में छिपा था

Wed, 08 Feb 2023 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

25 जनवरी की देर शाम को अमन खलनायक ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर मोनू और दीपा पर फायरिंग कर दी थी। घायल के पिता के बयान पर पुलिस ने अमन खलनायक व उसके अन्य दो साथियों पर मामला दर्ज कर लिया और गिरफ्तारी करने के लिए छापेमार कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 जनवरी को नोहरिया बाजार में दो युवकों पर फायरिंग करने के आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची पुलिस और आरोपी में मुठभेड़ हो गई। जिसमें आरोपी अमन खलनायक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल का इलाज अभी नागरिक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के सीआईए सिरसा टीम के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए शहर के हुडा सेक्टर में बने हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों में छापा कार्रवाई करने के लिए पहुंची। अमन खलनायक ने पुलिस पर गोलियां चला दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमन खलनायक के पैर पर गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया। घायल अमन खलनायक का अभी नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

यह था मामला 
बता दें कि 25 जनवरी की देर शाम को अमन खलनायक ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर मोनू और दीपा पर फायरिंग कर दी थी जिसमें मोनू के पेट में तीन गोलियां और दीपा के पैर में गोली लगी थी। घायल के पिता के बयान पर पुलिस ने अमन खलनायक व उसके अन्य दो साथियों पर मामला दर्ज कर लिया और गिरफ्तारी करने के लिए छापेमार कार्रवाई शुरू कर दी। 25 जनवरी के बाद अमन खलनायक अपने घर को ताला लगाकर फरार चल रहा था। वहीं पुलिस की ओर से गिरफ्तारी न किए जाने के चलते उनके परिजनों ने समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए शहर के मुख्य बाजारों को भी चार घंटे तक बंद करवाया गया था। जिसके बाद अब पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है। जिसमें  अमन खलनायक घायल हो गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें