फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव रतनथल में घर से नकदी व आभूषण चोरी

Fri, 30 Oct 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ाई थाना क्षेत्र के गांव रतनथल में चोरों ने एक घर से हजारों की नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव रतनथल निवासी सुरजन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात वह परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। देर रात घर में दाखिल हुए चोरों ने 12 हजार रुपये की नकदी व हजारों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए।

सूचना पर पहुंची रोहड़ाई थाना पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।

मॉडल टाउन क्षेत्र से फिर दो बाइक चोरी
मॉडल टाउन क्षेत्र से वाहन चोरी की वारदातें बदस्तूर जारी है। बुधवार को भी मॉडल टाउन पुलिस ने बाइक चोरी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। माजरा श्योराज निवासी सोमदेव ने कृष्णा नगर के सिविल लाइन क्षेत्र से बाइक चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, गांव कालड़ावास निवासी धनराज ने मॉडल टाउन क्षेत्र से बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें