फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 30 Oct 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी बिरहर क्षेत्र के मड़ेपुर गांव निवासी एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था।
विज्ञापन


अमरनाथ तिवारी (52) की पत्नी कई वर्षों से अपने मायके में रह रही है। जिसके चलते वह चिड़चिड़ा होने के साथ काफी परेशान रहता था। गुरुवार की सुबह वह  अपने खेतों की ओर गया था।

कुछ देर बाद उसकी लाश खेत में खड़े आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी पर झूलती मिली। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अमरनाथ की मौत की सूचना पाकर मायके से उसकी पत्नी भी परिजनों के सात मड़ेपुर पहुंची।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि अमरनाथ ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाई है। एसओ एके सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें