फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक समिति सदस्य के घर पर फायरिंग

Thu, 04 Feb 2016 01:08 AM IST
रेवाड़ी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। कोसली गांव से नवनिर्वाचित ब्लॉक समिति सदस्य के घर पर तीन बदमाशों ने मंगलवार देर रात दो राउंड फायर की। घटना के बाद बदमाश हड़बड़ी में वाहन कुछ ही दूरी पर छोड़कर फरार हो गए। लोगों द्वारा पहचान बताए जाने पर पुलिस ने देर रात ही तलाशी अभियान में एक आरोपी को भागते हुए धर दबोचा। हिरासत में युवक ने फायरिंग की बात कबूली है, पुलिस वारदात में शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते पंचायत चुनाव में ही कोसली में रवि यादव को वार्ड नंबर 23 से ब्लॉक समिति सदस्य चुना गया था। मंगलवार रात लगभग एक बजे तीन चार युवक एक वाहन में सवार होकर वार्ड नवनिर्वाचित ब्लाक समिति सदस्य रवि यादव के घर के बाहर पहुंचे तथा उन्होंने रवि यादव को आवाज लगाई अंदर से कोई आवाज न आने पर एक के बाद एक कर दो फायर किए जो मकान की दीवार पर लगे। फायर झोंकने के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज करने के लिए ब्लॉक समिति सदस्य के लौटने का इंतजार कर रही है।
---------
घटना के वक्त चंडीगढ़ में थे ब्लॉक सदस्य
जिस समय बदमाशों ने घर पर वारदात को अंजाम दिया उस समय ब्लॉक सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। वे चंडीगढ़ किसी काम से गए थे। वहीं रवि यादव के वृद्ध माता राजबाला और पिता श्यामलाल का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में उनके घर पर गोली क्यों चलाई, यह उन्हें नही मालूम।
विज्ञापन

-------
भागते समय लोगों ने की पहचान
फायर झोंकने के बाद गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के कुछ लोग बाहर निकले। इसी दौरान लोगों ने फरार होते समय कुछ लोगों को हल्का अंधेरा होने के चलते पहचानने की कोशिश की। उधर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही गांव में सर्च अभियान शुरू किया।
----------
भागते हुए एक को दबोचा, दो की तलाश
बताए हुलिए के आधार पर पूछताछ में एक युवक के घर पहुंचे। इसी दौरान एक युवक को गांव कि गलियों से भागते हुए हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि वह गोली चलाने वालों में शामिल था। वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। फरार आरोपी भी गांव के ही बताए जा रहे हैं।
-----------
हिरासत में हो रही आरोपी से पूछताछ
इस विषय में कोसली के डीएसपी बिरेंद्र यादव का कहना है कि रात में जो घटना हुई है उसमें पुलिस ने दो खोल गोली के बरामद कर लिए है। तथा सक के आधार पर एक युवक को भी हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें