फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: राजीनामा नहीं करने पर सेना के जवान के साथ की मारपीट, शिकायत पर तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 19 Mar 2023 05:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी पुलिस को दी शिकायत में गांव नेहरु नगर निवासी सरजीत ने बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत है। उसकी पोस्टिंग मध्यप्रदेश (सागर) में है। गत 16 मार्च को करीब साढ़े दस बजे गांव के अनिल और सुनील ने उसके पास पुराने मामले में गवाही नहीं देने अन्यथा मार से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस, Haryana police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल में नांगल चौधरी के गांव नेहरु नगर के पुराने मामले में राजीनामा नहीं करने पर कुछ लोगों ने एक सेना के जवान के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस संबंध में जवान ने नांगल चौधरी थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत पर 3 नामजद सहि तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में गांव नेहरु नगर निवासी सरजीत ने बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत है। उसकी पोस्टिंग मध्यप्रदेश (सागर) में है। गत 16 मार्च को करीब साढ़े दस बजे गांव के अनिल और सुनील ने उसके पास पुराने मामले में गवाही नहीं देने अन्यथा मार से मारने की धमकी दी। मगर जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो उक्त लोगों ने उसके साथ हाथापाई की।

अगले दिन रात्रि को वह गांव में एक शादी के कन्यादान के लिए अपनी गाड़ी लेकर गया था। जहां अनिल, सुनील व नवीन भुंगारका और 3 अज्ञात लोगों ने उसकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उसे रोक लिया और उन्होंने उस पर डंडे व लोहे की राड आदि से उस पर हमला कर दिया। इसमें उसकी गाड़ी का शीशा भी टूट गया। उसने गाड़ी को भगाकर अपनी जान बचाई। बाद में गांव का एक साथी जितेंद्र सिंह ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत नांगल चौधरी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के बाद उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें