फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2015 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल पुलिस ने गांव अलावलपुर में बीती 9 जुलाई को मामूली विवाद के बाद बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में मंगलवार देर शाम एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जांचकर्ता एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी गांव अलावलपुर निवासी करण सिंह है। मृतक के भतीजे रामकिशन की शिकायत पर करण सिंह उसके परिवार के लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिट्ठी उठाने को लेकर हुआ था विवाद
बताया कि 9 जुलाई को मृतक रामानंद गांव में एक छोटे मंदिर के चबूतरे का निर्माण करने में खुद ही पत्नी के साथ जुटा था। मिट्टी उठाने को लेकर रामानंद का पड़ोस में रहने वाले करण सिंह से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करण परिवार के लोगों के साथ मिलकर रामानंद को बेदम कर फरार हो गया था। घायल रामानंद ने बावल सीएचसी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें