कसौला थाना क्षेत्र के गढ़ी बोलनी चौक पर मंगलवार शाम सवारी से भरा टेंपो अचानक असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में टेंपो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य सवारियां भी घायल हो गईं। जांचकर्ता एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि गढ़ी बोलनी चौक पर सवारियों से भरा हुआ टेंपो जा रहा था। चौक के पास ही टेंपो अचानक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सुभाष उर्फ डोला की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कसौला थाना पुलिस ने घायल टेंपो चालक जान मोहम्मद को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पंजाबी मोहल्ला निवासी सुनील कुमार की शिकायत पर टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।