फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबन जमीन विवाद में

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद में आठ नामजद सहित 20 के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जमीन पर कब्जे के मामले में दो पक्षों के बीच फायरिंग और मारपीट केस में पुलिस ने आठ नामजद सहित करीब 20 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बुधवार दोपहर को हुई घटना में एक व्यक्ति के कोहनी में गोली लगने के साथ पांच लोग घायल हुए थे। घटना के बाद वीरवार को भी गांव में तनाव के हालात हैं। बुधवार को बावल तहसीलदार मनीष कुमार अदालत के आदेश पर गांव साबन में 14 मरला जमीन पर कब्जा दिलाने पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। जमीन विवाद गांव के ही बदलूराम और धर्मवीर सिंह के बीच चल रहा है। अदालत ने धर्मवीर सिंह को कब्जा दिलाने के लिए प्रशासन को आदेश दिए थे। बताया जा रहा है कि बदलूराम ने तहसीलदार से दो दिन का समय मांगा। इसके चलते तहसीलदार लौट गए। कुछ ही समय बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

---------------
वर्दी के रौब ने बिगाड़ा मामला
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष के लोग पुलिस में तैनात हैं। इसके चलते मामला ज्यादा बिगड़ गया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार बदलूराम के पुत्र सतीश कुमार ने आरोप लगाया है कि धर्मवीर के पुत्र इंद्रजीत और दलजीत सिंह ने उस पर गोली चलाई। एक गोली गांव के ही विजय सिंह की कोहनी पर लगकर निकल गई। झगड़े में बलूराम, जगदीश और सतीश कुमार को चोट लगी है। वहीं दूसरे पक्ष का धर्मवीर भी घायल है। मामले की जांच कर रहे एसआई जसवंत सिंह ने बताया कि सतीश की शिकायत पर इंद्रजीत, दलजीत, बडनंद, धर्मबीर, लक्ष्मी, सरोज, संतराम, फंगा और उसका भाई समेत 12-13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें