फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी को धक्क मारकर लूट लिए 55 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला के औद्योगिक कस्बा बावल में सोमवार रात को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने दुकान से घर लौट रहे व्यापारी को धक्का देकर नाले में गिरा दिया। व्यापारी के गिरने के बाद बदमाश 55 हजार रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। लूट की सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी भी कराई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। हालांकि बदमाश सीसीटीवी कैद में हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहल्ला हसनपुरा निवासी दर्शनसिंह ने अंबेडकर चौक पर मोबाइल की दुकान की हुई है। दर्शनसिंह सोमवार रात को दुकान बंद करके अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश दो बदमाशों ने पीछे से व्यापारी को धक्का दिया, जिससे वह नाले में गिर गया। व्यापारी के गिरते ही बदमाशों ने व्यापारी के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 55 हजार रुपये थे। घटना के बाद व्यापारी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए शहर से बाहर जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी कर दी लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने पास ही मौजूद एक दुकान के सीसीटीवी के रिकार्ड को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


व्यापारी की शिकायत के बाद लूट का मामला दर्ज कर लिया है फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नरेंद्र सिंह, एसएचओ बावल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें