फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना के साथ मिलकर नातिन का दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
महिला थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में रविवार रात को आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोप है कि आरोपी अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी नातिन का यौन शोषण करता था।
विज्ञापन

आरोपी मूल रूप से अलवर जिला का रहने वाला है जबकि फिलहाल शहर की एक कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने बताया कि जिला प्रशासन को शिकायत मिली थी एक बच्ची का उसके परिवार के लोग ही यौन शोषण कर रहे है। शिकायत मिलने के बाद रेस्क्यू टीम नाबालिग के पास पहुंची और पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस को शिकायत दी। नाबालिग ने अपने ही नाना और उसके दोस्त पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। नाबालिग ने एक अन्य युवक भी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। नाबालिग ने अपने परिवार के सदस्यों के अतिरिक्त सुरेंद्र पर भी आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें