फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम: चीन की कंपनी का फर्जी ई-मेल बनाकर बावल के उद्यमी से की डील, 39 लाख रुपये ठगे

Mon, 15 Nov 2021 10:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

ठगी गई रकम हालैंड के बैंक खाते में ट्रांसफर हुई है। कंपनी की शिकायत पर पुलिस की साइबर सेल ने बैंक खाते को फ्रीज कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगों ने हॉलैंड में बैठ कर हरियाणा के रेवाड़ी की एक आयल फील्ड कंपनी को चीन की कंपनी की फर्जी ईमेल आईडी बनाकर लगभग 39 लाख रुपये का चूना लगाया। हालैंड स्थित आईएनजी बैंक के खाते में ठगी की इस रकम का भुगतान हुआ है। अब कंपनी की शिकायत पर पुलिस की साइबर सेल ने बैंक खाते को फ्रीज कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


साइबर थाना पुलिस को सोमवार को दी शिकायत में बावल आईएमटी स्थित वैलरेक्स टेक्नालोजी प्रा. लि. के सीईओ राजीव गुप्ता ने बताया कि उनकी कंपनी आयल फील्ड उत्पाद बनाती है। इसी वर्ष अगस्त-सितंबर के दौरान उनकी चीन की कंपनी से एक बिजनेस डील 6,18,750 यूएस डालर में हुई।

डील के अनुसार राजीव गुप्ता ने अक्टूबर में चीन की कंपनी के बैंक अकाउंट में बुकिंग राशि के तौर पर 10,000 यूएस डालर ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके कुछ दिनों बाद दूसरी किश्त के रूप में 51,875 यूएस डालर (38,90,625 भारतीय रुपये) दिए जाने थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः  यमुनानगर: बरात में रथ पर सवार दूल्हे के पिता से झपटा नकदी व गहनों से भरा बैग, गाजियाबाद से जगाधरी आई थी बरात
विज्ञापन


चीन की कंपनी से उनकी ई-मेल के जरिये बातचीत चल रही थी। इसी बीच पता लगा कि चीन की कंपनी के नाम से उनके पास फर्जी मेल भेजी गई थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता लगा कि आईएनजी बैंक हालैंड के एक खाते में धोखाधड़ी करके राशि जमा कराई गई है। साइबर थाना पुलिस ने बैंक को ई-मेल भेज कर अकाउंट को फ्रीज कराया है। साउथ रेंज साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बावल की कंपनी से साइबर ठगी हुई है। कंपनी का रकम हालैंड की बैंक के एक खाते में गई है। इस रकम का वापस लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कराने के क्रम में खाते को फ्रीज करा दिया गया। सारी रकम विधिक प्रक्रिया के बाद वापस लाई जाएगी। -रिषीकांत, इंस्पेक्टर, साइबर थाना, रेवाड़ी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें