बेटे की बरात में घुड़चढ़ी के दौरान रथ पर सवार दूल्हे के पिता के हाथ से एक बदमाश ने ढाई लाख की नकदी व करीब चार लाख के गहनों से भरा बैग छीन लिया और पहले से खड़े बाइक सवार के पीछे बैठकर फरार हो गया। वारदात हरियाणा के यमुनानगर जिले में अग्रसेन चौक के नजदीक स्थित एंबीयंश रिजोर्ट के बाहर रविवार की रात हुई। बरात गाजियाबाद से आई थी। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस दौरान वह अपने बेटे विशाल के रथ पर चढ़ा हुआ था। उसके हाथ में क्रीम व भूरे रंग का हैंड बैग था। बैग के अंदर एक और काले रंग का छोटा हैंड बैग था, जिसमे करीब ढाई लाख रुपये थे थी। इनमें ज्यादातर पांच सौ रुपये के नोट थे। बैग में इसके अलावा सोने के तीन जोड़ी टॉप्स, सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, एक जोड़ी पैरों की चुकटियां, व अन्य सामान था।
इस दौरान सड़क पर नाच रहे मेहमानों के बीच से एक युवक अचानक निकलकर आया। आरोपी युवक ने सिर व मुंह पर सफेद रंग का कपड़ा बांधा हुआ था। युवक ने उसके हाथ से बैग छीन लिया और डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहले से खड़े दूसरे बाइक सवार युवक के पीछे बैठकर फरार हो गया।
उन्होंने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 नंबर पर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कराई। आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें ः कपालमोचन मेला: शाही स्नान के साथ शुरू हुआ मेला, जानिए यहां के पवित्र सरोवर में स्नान करने का महत्व
पार्टी के बाद वह घर जाने के लिए तेजली गेट के नजदीक ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकआए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके गले पर झपटा मारकर सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। चेन झपटने वाले युवक ने काले रंग की टी शर्ट व लाल रंग की टोपी पहनी थी। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।