फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग कर पेट्रोल पंप से 25 हजार लूटे

Sun, 29 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
पेट्रोल पंप से हजारों रुपये की लूट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार देर रात पुलिस के सामने फिर से चुनौती खड़ी करते हुए हथियार के बल पर पेट्रोल पंप में हजारों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। नारनौल रोड से सटे पीथड़ावास स्थित प्रताप पेट्रोल पंप पर वारदात को अंजाम देने के दौरान पंप मालिक ने भी बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की। हालांकि बदमाश लूट को अंजाम देने के बाद सीटी-100 जैसी लो स्पीड बाइक से मौके से फरार हो गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेल्समैनों को निशाना बनाकर झोंका फायर
पंप मालिक अरुण राव ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11:40 पर नकाबपोश दो बदमाश काली सीटी-100 बाइक पर सवार होकर उसके पंप पर आये और आते ही सेल्समैन रामवीर और प्रदीप की ओर फायर झोंक दिया। इसके बाद दूसरा हवाई फायर झोंक असलहे के बल पर सेल्समैन की जेब में रखे करीब 25 हजार रुपये लूट लिये। इसके बाद बदमाश पंप के सेल्स रूम में पहुंचे कर्मियों को दराजों और अलमारी को खुलवाने की कोशिश की।

8 राउंड किये फायर, फरार हुए बदमाश
अरुण राव के अनुसार शोर-शराबा सुनकर वह मौके पर पहुंचे और अपनी लाइसेंसी पिस्टल से भागकर आते हुए ही फायर झोंके। एक के बाद एक कर उन्होंने 8 फायर किये, जिससे खौफजदा होकर बदमाश मौके से अपनी बाइक लेकर फरार हो गये।
विज्ञापन


नाकाबंदी फेल, रात में ही पहुंचे आलाधिकारी
बदमाशों के रेवाड़ी ओर बाइक से भागने के बाद पंप संचालक अरुण राव ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। रात में ही स्थानीय रामपुरा थाना पुलिस के साथ ही डीएसपी रूरल मो.जमाल और डीएसपी बिरम सिंह मौके पर पहुंचे। कर्मियों और पंप संचालकों के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
-------
शिकायत और वारदात के आधार पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किये जाएंगे।
विज्ञापन

-मोहम्मद जमाल, डीएसपी रूरल, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें