फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पूर्व महेंद्रगढ़ रोड़ पर दिनदहाड़े कार लूट की वारदात और दहशत फैलाने के मामले में शामिल तीनों आरोपियों को रामपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों  से लूटी गई कार, प्रयुक्त किया गया हथियार और अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ करेगी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बुड़ौली निवासी अर्जुन व संजीव और गांव नांगल निवासी संदीप के रूप में हुई हैं।
विज्ञापन


जांचकर्ता एएसआई सरजीत ने बताया कि बताया कि बृहस्पतिवार शाम अहीर कालेज के प्रोफेसर एके मराठा, डा. वीके सिन्हा व डा. एचआर यादव के साथ कार में फ्लाइंग स्कवायड की ड्यूटी से रेवाड़ी लौट रहे थे। कार चालक नवीन चला रहा था। गांव सहारनवास के निकट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर कार को रुकवा लिया था।

कार चालक ने गाड़ी को दौड़ाना चाहा तो एक आरोपी ने शीशे पर पिस्तौल का बट मार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में आरोपी लूटपाट करने में असफल रहे थे। इस घटना के बाद तीनों आरोपियों ने जाडरा के निकट रेवाड़ी से जा रहे महेंद्रगढ़ के गांव भुरजट निवासी सुरेंद्र सिंह से पिस्तौल बल कर आल्टो कार लूट ली थी तथा महेंद्रगढ़ की ओर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


सुरेंद्र सिंह कार की सर्विस कराने के बाद वापस अपने घर लौट रहे था। आरोपियों ने सुरेंद्र सिंह के साथ मारपीट भी की थी तथा पिस्तौल दिखा कर कार छीन ली थी। इससे पहले तीनों आरोपियों ने नारनौल की कर्मचारी कालोनी निवासी प्रदीप गर्ग की कार को गांव नांगल मूंदी के निकट सड़क के बीच में खड़ा होकर रुकवा लिया था तथा पिस्तौल दिखा कर कार छीनने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें