फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड के नंबर पूछकर महिला के खाते से 55 हजार निकाले, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खोल।
गांव मूंदी निवासी एक महिला से फोन पर एटीएम कार्ड के नंबर पूछ कर उसके खाते से 55 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डहीना पुलिस को दी शिकायत में पवन कुमार निवासी मूंदी ने बताया कि बुधवार शाम उसके घर के मोबाइल पर कॉल आई जिसे उसकी पत्नी ने उठाया। अज्ञात युवक ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए उसकी पत्नी को बताया कि आपका एटीएम कार्ड बंद हो गया है, जिसे एक्टिव कराने के लिए कार्ड के नंबर बताने होंगे। इसके बाद पत्नी ने एटीएम कार्ड पर नंबर उस युवक को बताया। कुछ समय बाद फिर पत्नी के फोन पर एक मैसेज आता है और अज्ञात युवक फिर फोन कर मैसेज में आए नंबरों को पूछ लेता है। थोड़ी ही देर में अज्ञात युवक ने उसके खाते से दो बार में 55 हजार रुपये निकाल लिए। पवन कुमार ने बताया कि उसका और उसकी पत्नी का ज्वाइंट अकाउंट है। शाम को जब घर आया तो फोन पर आए मैसेज देखे तो पत्नी ने बताया कि किसी बैंक अधिकारी का फोन आया था और एटीएम कार्ड के नंबर पूछ रहा था। पवन कुमार ने तुरंत डहीना पुलिस को इसकी सूचना देते हुए अज्ञात युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

मामले में डहीना पुलिस चौकी प्रभारी जितेेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात युवक द्वारा एटीएम कार्ड के नंबर पूछ कर धोखाधड़ी गई। उन्होंने कहा कि फोन, समाचार-पत्र में रोजाना ऐसे समाचार आते है, फिर भी लोग जागरूक नहीं हो रहे है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि मोबाइल पर किसी को अपने खाता नंबर, एटीएम नंबर व अन्य जानकारी न दे। इससे बाद में नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अज्ञात युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। बैंक से रिकार्ड निकलवा कर चेक किया जाएगा कि कब रुपये निकले और कहां से निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें