फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का दावा, उसके साथ हुआ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का दावा, उसके साथ हुआ दुष्कर्म
विज्ञापन

बागपत। दुष्कर्म कर चलती कार से हाईवे पर फेंकने के मामले में रोज नए मोड़ सामने आ रहे हैं। महिला ने कोर्ट में दिए बयान में पुलिस के दावा पर सवाल उठा दिया है। उनसे कहा कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस अभी तक इससे इनकार करती रही है।
विज्ञापन

बता दें कि महिला दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे स्थित मवीकलां गांव के पास बुधवार सुबह बेसुध हालत में मिली थी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। होश में आने पर महिला ने खुद को अमरोहा की बताते हुए कहा था कि नौकरी का झांसा देकर बिजनौर के एक युवक ने उसके साथ कार में दुष्कर्म किया। बाद में उसे हाईवे पर फेंककर चला गया। उसकी तहरीर पर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस बिजनौर और अमरोहा में जांच करके आई। उसके बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने दावा किया कि महिला के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। उसने ड्रामा किया है। शुक्रवार को पुलिस ने महिला के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। महिला ने अपने साथ दुष्कर्म होने की बात कही। उसने पुलिस के दावा पर सवाल खड़ा कर दिया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि महिला ने कोर्ट में जो बयान दिया है उसमें दुष्कर्म होना बताया है। उसकी तहरीर और बयान में भिन्नता है। केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें