रेवाड़ी। टीवी पर चेहरा पहचाने के नाम पर गाड़ी इनाम मेें मिलने का प्रलोभन एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। गाड़ी दिलाने के नाम पर उसे साढ़े 12 हजार रुपए की चपत भी लग गई। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मूलरूप से बिहार का रहने वाला मनीष शहर में नौकरी करता है और यहीं किराए के मकान पर रहता है। कुछ माह पहले टीवी स्क्रीन पर चेहरे पहचाने का एक गेम चल रहा है। उसमें कुछ फिल्मी सितारों के फोटो दिखाए गए थे। उनमें से एक सितारे का फोटो पहचाने पर इनाम के रूप में गाड़ी देने का प्रलोभन दिया गया था। मनीष ने फिल्मी सितारों के धुंधले फोटो की पहचान कर सही उत्तर दिया और फिर टीवी स्क्रीन पर दिखाए गए नंबरों पर कॉल कर दी। कॉल करने के बाद उसे बधाई का मैसेज भी मिला और इनाम के रूप में गाड़ी या फिर नकदी का प्रलोभन दिया गया। मनीष ने दिए गए नंबर पर कॉल कर कहा कि उसे नकदी नहीं, गाड़ी चाहिए। जिस नंबर पर मनीष ने कॉल की, उस नंबर पर बात करने वाले युवक ने कहा कि गाड़ी लेने की एवज में कुछ कागजी खर्च के नाम पर उसे 26 हजार रुपए अकाउंट में जमा कराने होंगे। जिसके बाद मनीष ने बताए अकाउंट नंबर पर 12600 रुपए जमा कर दिए। उसके बाद से उस नंबर पर संपर्क नहीं हो सका। जिसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ और पुलिस को शिकायत दी।
शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए आईटी से संबंधित एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है।
- मनोज कुमार, जांचकर्ता, सेक्टर-3 चौकी।