फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुरा पुलिस ने पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा पुलिस ने 260 पेटी शराब पकड़ी, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। थाना रामपुरा पुलिस ने सोमवार को अवैध देसी शराब से भरी पिकअप को जब्त किया। पिकअप से पुलिस ने 260 पेटियां शराब की बरामद की हैं। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शहर के एक शराब ठेके से एक पिकअप में देसी शराब की पेटियां भरकर अवैध तरीके से सप्लाई की जानी थी। रामपुरा पुलिस एसएचओ को इसकी सूचना मिल गई। एसएचओ ने तुरंत एक टीम गठित कर पिकअप पकड़ने की योजना बनाई। पिकअप जैसे ही पुलिस फाटक पार कर हजारवास के पास पहुंची तो पहले से तैनात पुलिस ने उसे रुकवा लिया। जांच के दौरान पिकअप में 260 शराब की पेटियां मिलीं। पुलिस ने जब ड्राइवर से कागज मांगे तो वह कागज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर प्रदीप को हिरासत में लेकर पिकअप को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर देसी शराब की अवैध खेप पकड़ी गई है। ड्राइवर को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पिकअप से 260 देसी शराब की पेटियां भी बरामद हुई हैं।
-राजेंद्र सिंह, एसएचओ, रामपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें