फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राले की टक्कर से कबाड़ एकत्रित करने वाले दो युवकों की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली। साल्हावास रोड पर बारिश के दौरान एक ट्राले ने रिक्शा को टक्कर मार दी। बुधवार को हुए इस हादसे में कबाड़ एकत्रित करने वाले दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव बेरली कलां के समीप भी दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। कोसली पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम जिला के राजपुरा निवासी चंचल कुमार और रामपुरा का रहने वाला मंगल सिंह अपने साथी अजय कुमार के साथ कबाड़ एकत्रित करने के लिए कोसली में आए थे। शाम को बारिश आने के दौरान ये ओवरब्रिज की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्राले ने उनके रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में मंगल, चंचल और अजय कुमार घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को पहले कोसली के निजी अस्पताल में उपचार दिलाया जहां पर उनकी हालत गंभीर होने पर उनको ट्रामा सेंटर रेवाड़ी के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान रात को मंगल और चंचल की मौत हो गई। वीरवार को कोसली पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल
रेवाड़ी-बेरली रोड पर बेरली कलां गांव के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है। जाटूसाना पुलिस ने बताया कि कहाड़ी गांव निवासी मनीष कुमार बाइक पर सवार होकर रेवाड़ी से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक की उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मनीष की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें