फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व ऑटों की टक्कर में तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। रोहड़ाई -कोसली सड़क मार्ग पर रविवार दोपहर को ऑटो व कार की टक्कर में ऑटो सवार तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है जहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोहड़ाई पुलिस ने बताया कि रविवार को गांव माजरी निवासी रामभतेरी, बिमला, दिनेश सहित तीन अन्य लोग गांव नांगलिया से एक शोक सभा में शामिल होने के बाद ऑटो में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। रोहड़ाई मोड के समीप सामने से आ रही एक कार से टक्कर हो गई, जिससे ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद वहां से गुजरने वाले लोगों ने घायलों को निकाला और एंबुलेंस की मदद से ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पुहंच गई। पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें