फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने रीयल टाइम डेटा अधिग्रहण प्रणाली की लांच

विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग में भाग लेते उपायुक्त यशेंद्र सिंह। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को रीयल टाइम डेटा अधिग्रहण प्रणाली (आरटीडीएएस) की लॉंचिंग की है। इससे जिले को अवश्य लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने सीएम की वीसी के उपरांत सिंचाई, जनस्वास्थ्य एवं मिकाडा के अधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से पानी की चोरी और व्यर्थ बहाव के कारणों का पता चल सकेगा। जिससे अधिकारी पानी की चोरी और बर्बादी पर तुरंत अंकुश लगाने में सफल हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा में होने के कारण जिले में गर्मियों के दौरान पानी की मांग बढ़ जाती है। इस प्रणाली के लागू होने से इस क्षेत्र को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा।
डीसी ने कहा कि पानी की एक-एक बूंद उपयोगी है। सरकार जल संरक्षण के लिए प्रयासरत है और पानी के बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सरकार की ओर से मेरा पानी-मेरी विरासत, अटल भू-जल, जल शक्ति अभियान जैसे अहम कार्यक्रम चलाकर लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। ताकि आने वाली पीढ़ी को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े। इस मौके पर एसडीएम रविंद्र यादव, एसई सिंचाई रविंद्र पाल, एक्सईएन विजय भागोतिया, राजेश यादव व एमई अजय सिक्का सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें