फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक पात्रता परीक्षा के संबंध में अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा में जिले से हजारों की संख्या में विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र दूूूर होने के कारण परीक्षार्थियों को ट्रेन के अलावा कोई अन्य विकल्प देखना होगा। परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा सेंटर तक पहुंचने के लिए कोई ट्रेन की कोई विशेष सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के लिए राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा में मिले सेंटर को लेकर परेशानी हो सकती है। 26 सितंबर को होने वाली पात्रता परीक्षा में परीक्षार्थियों के सेंटर अपने जिले से बहुत दूर दिए गए हैं। वहीं विद्यार्थियों का कहना है कि फार्म भरते समय उनको परीक्षा केंद्र भरने के लिए चार विकल्प दिए गए थे। लेकिन उनका भरा गया पसंदीदा परीक्षा केंद्र नहीं दिया गया है। जहां उनका परीक्षा केंद्र आया है, वहां पहुंचने में उनको काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। एक तो परीक्षा केंद्र बहुत दूर है, दूसरा वहां जाने के लिए यहां से ट्रेन व बसों की भी कोई विशेष सुविधा नहीं है।
समय से पूर्व पहुंचना होगा परीक्षार्थियों को
परीक्षा केंद्र दूर होने के कारण विद्यार्थियों को एक दिन पहले ही निकलना होगा, ताकि वह समय पर पहुंच सकें। दो शिफ्टों में आयोजित होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों को समय से पूर्व पहुंचना होगा। नियम के अनुसार परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले परीक्षा सेंटर में प्रवेश करना जरूरी होगा। परीक्षा का आयोजन सुबह की शिफ्ट में 10 बजे और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2.30 बजे होगा। साथ ही कोरोना के नियमों के पालन अनुसार परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
मेरा सेंटर राजस्थान के कारोली जिले में आया है। परीक्षा सेंटर बहुत दूर दिया गया है। इसके लिए पहले से ही अपने निजी वाहन से जाना होगा या ट्रेन की रिजर्वेशन करना होगा। 26 तारीख की परीक्षा के लिए मैंने बहुत मेहनत की है। इसके लिए परीक्षा केंद्र में समय पर पहुंचना जरूरी है।
-प्रभा यादव, परीक्षार्थी।
मेरा परीक्षा केंद्र राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में आया है। रेलवे ने परीक्षा को लेकर ट्रेन के डिब्बों में बढ़ोत्तरी की है। लेकिन जहां मेरा सेंटर है, वहां पर रेलवे की ओर से रेवाड़ी से दो ट्रेनों का संचालन हो रहा है। परीक्षा के समय को देखते हुए मुझे एक दिन पहले ही निकलना होगा, ताकि समय पर परीक्षा सेंटर पहुंचा जा सके।
-आकाश कुमार, परीक्षार्थी।
भर्ती परीक्षाओं के लिए रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ाए अस्थायी डिब्बे
परीक्षार्थियों की सुविधा को लेकर रेलवे ने ट्रेनों में अस्थायी रूप से डिब्बों में बढ़ोत्तरी की है। रेवाड़ी होते हुए राजस्थान को जाने वाली 3 स्पेशल रेलगाड़ियों में डिब्बों की संख्या बढ़ाई गई है। राजस्थान में आयोजित रीट व अन्य भर्ती परीक्षाओं को लेकर रेलवे की ओर से सुविधा शुरू की गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुुख्य जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09613/09614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर स्पेशल में 2 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 02994, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय स्पेशल रेलसेवा में उदयपुर सिटी से द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की है। गाड़ी संख्या 09601/09602, उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुडी-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा में 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें