गांव सुंदरोज स्थित सरकारी स्कूल में प्रतियोगता के दौरान एकत्रित हुए विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। गांव सुंदरोज स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में दिवाली के उपलक्ष्य में दीया मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यवाहक मुख्य अध्यापक सुरेश कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम प्रभारी विज्ञान अध्यापक महेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विभिन्न त्योहारों के प्रति जागरूकता, रचनात्मक तथा सृजनात्मक का विकास करना था। सभी विद्यार्थियों को प्रदूषण मुक्त दिवाली मानने की शपथ दिलाई गई।
उन्होंने बताया कि दीया मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की छात्रा चंचल प्रथम, कक्षा सातवीं का छात्र रितिक द्वितीय और कक्षा छठी का छात्र लोकेश तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अध्यापक ने सभी बच्चों को पंच पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यापक पवन सिंह, अध्यापिका कृष्णा कुमारी तथा सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद