फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 10 नवंबर से 2 ट्रेनें रद्द, 4 आंशिक रद्द और 3 का मार्ग परिवर्तित

Wed, 30 Oct 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे ने बोबास-आसलपुर जोबनेर-हिरनोदा रेलखंड के मध्य ऑटोमेटिंक ब्लाॅक सिग्नलिंग कार्य के कारण नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 09635, जयपुर-रेवाड़ी ट्रेन और गाड़ी संख्या 09636, रेवाड़ी-जयपुर 10 नवंबर को रद्द रहेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 12015, नई दिल्ली-अजमेर ट्रेन 10 नवंबर को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी, वह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन खातीपुरा-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12016, अजमेर-नई दिल्ली 10 नवंबर को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। यह ट्रेन अजमेर-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर ट्रेन 9 नवंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी, यह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन खातीपुरा-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी ट्रेन 10 नवंबर को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। यह ट्रेन अजमेर-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।


गाड़ी संख्या 14322, भुज-बरेली ट्रेन 9 नवंबर को भुज से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर-जम्मूतवी ट्रेन 10 नवंबर को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन 10 नवंबर को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें