फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा, चालक समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। खोल थाना पुलिस ने बुडोली-कनीना मार्ग पर 59 भेड़ व 260 बकरियों से भरे ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने उसके चालक सहित दो को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रुकने का इशारा करने पर चालक ने पुलिस नाका तोड़कर भागने का प्रयास किया। जिससे पुलिस कर्मियों ने पहले कूदकर अपनी जान बचाई और फिर 100 गज की दूरी पर ही आरोपी को ट्रक के साथ पकड़ लिया। तलाशी लेने पर ट्रक में 59 भेड़ व 260 बकरी मिली। आरोपियों ने अपनी पहचान झुझंनू राजस्थान के गांव पिलानी निवासी चालक अक्षय और चिड़ावा वार्ड-18 निवासी व्यापारी जाकिर के रूप में बताई। जिसे बाद पुलिस ने पशुओं को मुक्त करवाकर दोनों आरोपितों को ट्रक सहित हिरासत में ले लिया।
पुलिस को कनीना की तरफ से एक पशुओं से भरा ट्रक आने की सूचना मिली। सूचना के बाद खोल थाना पुलिस के एएसआई राजेश कुमार की अगुवाई में संदीप, अनूप कुमार व राकेश के साथ कनीना- बुडोली रोड पर वाहनों की जांच शुरू की। वीरवार अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे रेवाड़ी की तरफ आ रहे एक ट्रक को रुकने का इशारा किया। जिस पर ट्रक चालक ने नाके को क्रॉस कर भागने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने पहले कूदकर अपनी जान बचाई तथा फिर आरोपितों को ट्रक के साथ काबू कर लिया। ट्रक में ऊपर नीचे फटे लगाकर 59 भेड व 260 बकरी भरी हुई मिली। जिन्हें ट्रक से मुक्त करवाकर चालक व व्यापारी को हिरासत में लिया गया। चालक ने अपनी पहचान अक्षय कुमार निवासी देवरोड झुंझुनू तथा व्यापारी ने जाकिर निवासी चिड़ावा वार्ड-18 झुंझुनू राजस्थान के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें