फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 गोवंशों से भरे ट्रक को पकड़ा, एक तस्कर भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवंश को बचाने के लिए गो रक्षक अपनी जान पर खेलकर गो तस्करों के इरादों को नाकाम बना रहे हैं। ऐसा ही वाक्या फिर सामने आया है। हत्या के इरादे से राजस्थान से नूंह, मेवात ले जाई जा रहे गौवंश से भरे ट्रक को दिल्ली-जयपुर हाइवे पर धारूहेड़ा फ्लाइओवर के पास गो रक्षकों ने पकड़ा, जिन्हें बाद में गोशाला भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की रात गो रक्षकों को यह सूचना मिली कि गोवंश से भरा एक वाहन रात के वक्त धारूहेड़ा के रास्ते नूंह मेवात की ओर जाने वाला है। सूचना मिलने के बाद गोरक्षकों ने सोमवार की रात करीब 1 बजे तेज गति से आते एक ट्रक को हाइवे पर ही राउंड अप कर लिया। तीन गोतस्करों ने इस ट्रक को हाईवे पर ही छोड़कर भागने की कोशिश की मगर इनमें से एक गौ तस्कर को पकड़ लिया। इसने अपना नाम फयीम पुत्र मुबीन निवासी हिंद पुरा खेड़ा, जिला संबल, यूपी बताया। हिंदू युवा वाहिनी संगठन के जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी, गो रक्षा दल, बजरंग दल धारूहेड़ा, देवकी गो उपचारशाला, गो सेवा संगठन बावल, टीम गौरव सेन एवं टीम मोनू मानेसर की संयुक्त टीम ने गोवंशों से भरे इस ट्रक को पकड़कर उनमें भरे 30 गोवशों को मुक्त कराया। इन सभी गोवंशों को धारूहेड़ा गौशाला में भेज दिया गया। पकड़े गए शख्स को धारूहेड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें