फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनपुर में नकदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के गांव मोहनपुर में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये चोरी कर लिए। चोर घर से 1 लाख 7500 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। बावल पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मोहनपुर निवासी परमजीत यादव ने बताया कि वह एक ट्रेडर्स कंपनी में बतौर मुंशी कार्यरत हैं। शनिवार की तड़के करीब 2 बजे उनकी पत्नी पानी पीने के लिए उठी तो दरवाजे पर एक अनजान शख्स खड़ा था। उसने तुरंत शोर मचाया तो परमजीत उठ गया। इस बीच उनके घर से दूसरा शख्स निकलकर भागा। परमजीत ने दोनों का पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले।
परमजीत के अनुसार चोर 1 लाख 7500 रुपये नकद के अलावा सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, दो चांदी की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पाजेब और बच्चे की चांद पातड़ी ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें