फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन काटने का झांसा देकर 50 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ठगों ने जिले में एक व्यक्ति को मोबाइल पर कॉल करके बिजली कनेक्शन काटने का झांसा देकर 50 हजार रुपये ठग लिए। यह ठगी उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजकर किया गया है। खोल थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जैनाबाद निवासी संदीप ने बताया कि गांव की सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा में उसका खाता है। शुक्रवार को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि उसका बिजली का बिल काफी समय से बकाया चल रहा है। अगर तुरंत ही नहीं भरा तो बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। संदीप ने कॉल करने वाले को कहा कि उसने तो सारा बिल भरा हुआ है। इस पर शातिर ने बिल को ठीक करने की बात कहकर उसके मोबाइल पर एक लिंक भेज दिया और संदीप को कहा कि लिंक पर क्लिक करने के बाद आने वाला ओटीपी उसे बताना होगा, फिर बिल ठीक हो जाएगा। संदीप उसकी झांसे में आ गया और उसने लिंक खोलने के बाद ओटीपी उसे बता दिया। शातिर ने उसके खाते से एक-दो नहीं बल्कि 11 बार ट्रांजेक्शन की और 50 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से पैसे निकलने का मैसेज आने पर उसने तुरंत बैंक में संपर्क किया। बैंक से मिली जानकारी के बाद उसे ठगी का पता चला। थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित संदीप की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें