फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में महिला की मौत का मामला: ट्रक ड्राइवर की हुई पहचान, पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी

Mon, 04 Mar 2024 02:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी में कर्मचारी कॉलोनी के पास ही एक ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चला रही उनकी बेटी सड़क के एक तरफ और पिंकी दूसरी तरफ ट्रक के नीचे फंस गई थी। इस मामले में ट्रक चालक की पहचान हो गई है।
विज्ञापन
महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में ट्रक के नीचे आने से हुई महिला की मौत के मामले में आरोपी ड्राइवर की पहचान हो चुकी है। मॉडल टाउन थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी ड्राइवर की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ट्रक किसी और का था। आरोपी बतौर चालक रूप में कार्य करता था। ट्रक के नंबर प्लेट से पहले उसके मालिक का पता लगाया गया। उसके बाद ड्राइवर की पहचान की गई है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। वहीं, मृतक महिला की पहचान गांव शहबाजपुर खालसा निवासी पिंकी (44) के रूप में हुई थी। 

विज्ञापन


पिंकी के परिवार में उसकी सास और पति के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। बता दें कि हादसा 2 मार्च की दोपहर गढ़ी बोलनी रोड स्थित कर्मचारी कॉलोनी के बाहर हुआ था। गांव शहबाजपुर खालसा निवासी पिंकी (44) अपनी बेटी के साथ स्कूटर पर किसी काम से शहर आई थी। दोपहर को दोनों स्कूटर से अपने घर शहबाजपुर खालसा जा रहे थे। कर्मचारी कॉलोनी के पास ही एक ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चला रही उनकी बेटी सड़क के एक तरफ और पिंकी दूसरी तरफ ट्रक के नीचे फंस गई। जब तक ट्रक रुका, उसके टायर महिला के ऊपर से गुजर चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें