फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रेम विवाह करने के बाद पुलिस के साथ अदालत में पहुंचे प्रेमी की प्रेमिका के स्वजन व भीड़ द्वारा पिटाई करने के मामले में माडल टाउन थाना पुलिस ने युवक की मां की शिकायत पर नौ नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है। युवक की मां ने लड़की के स्वजन पर सोने की चेन, हजारों रुपये की नकदी व कागजात छीनने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कुतुबपुर निवासी युवक ने जिला गुरुग्राम निवासी युवती के साथ 20 सितंबर को प्रेम विवाह किया था। 23 सितंबर को दोनों पुलिस के साथ सुरक्षा के लिए स्थानीय अदालत में पहुंचे थे। युवती के स्वजन ने जतिन के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। इसके बाद भीड़ एकत्रित हो गई थी तथा युवक व उसके एक साथी की पिटाई कर दी थी। मारपीट की घटना के बाद अदालत ने प्रेमी जोड़े को सेफ हाउस में भेज दिया था। शिकायत में युवक की मां ने आरोप लगाया है कि पिटाई के दौरान उनकी सोने की चेन छीन ली गई। लड़की के परिवार वालों ने युवक के हाथ से बैग भी छीन लिया था, जिसमें शादी के कागजात, जन्म प्रमाण पत्र, शिक्षा से संबंधित कागजात के अलावा 15 हजार रुपये थे। मारपीट में पुलिस व वकील भी शामिल थे। कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद है। माडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें