शोरूम में काम करने वाली राजस्थान निवासी एक युवती के साथ ऑटो चालक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया।
राजस्थान की निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक शोरूम में काम करती है। बाकी दिनों की तरह एक दिन शाम को ऑटो में जा रही थी। इसी दौरान बास रोड पर गांव बुढ़ीबावल निवासी ऑटो चालक मनोज कुमार ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपी उसे बीच रास्ते में उतारकर फरार हो गया। उसने 25 सितंबर को धारूहेड़ा थाना में इस बारे में लिखित शिकायत दी। आरोपी युवक ने पुलिस थाना में आकर अपनी गलती मान ली। 7 अक्तूबर को गांव से धारूहेड़ा आने के लिए जब वह खुशखेड़ा आटो स्टैंड पर पहुंची तो मनोज कुमार ने फिर दुर्व्यवहार करते हुए अपशब्द कहे। पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अब उसे आरोपी से अपनी इज्जत व जान का खतरा महसूस होने लगा है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।