फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पेशी से लौट रहे बाप-बेटे पर डंडों और तेज हथियार से हमला

Tue, 04 Apr 2023 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
हमलावरों ने बाप-बेटे के हाथ और पैरों पर तेजधार हथियारों से वार किए।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। कोर्ट में पेशी से वापस घर लौट रहे बाप-बेटे पर रंजिश के चलते कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों के हाथ और पैरों पर डंडों और तेजधार हथियार से कई वार किए। जिसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
गांव खोल निवासी रविंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे विकास के साथ रेवाड़ी कोर्ट में चल रहे मामले में तारीख पर गए हुए थे। दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे। गांव हरिनगर फ्लाईओवर के पास बाइक पर आए गांव खोल निवासी रितेश, सोमपाल, देवा पंडित, कुंड निवासी जीता गुर्जर, गांव मनेठी निवासी नीरज उर्फ माफिया सहित चार-पांच अन्य युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। सभी के पास डंडे व तेजधार हथियार थे। रविंद्र सिंह के अनुसार आरोपी युवकों ने उन दोनों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचने के लिए विकास नजदीक बने मकानों की तरफ भागा, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर जमकर मारपीट की। इसके बाद सोमपाल व अन्य लड़के वापस उसके पास आए और कहा कि वे आरपी ग्रुप वाले हैं, जान से मारेंगे। आरोपियों ने देसी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में दोनों पिता-पुत्र घायल हो गए। रविंद्र के अनुसार आरोपी रितेश पोक्सो एक्ट के मामले में जमानत पर है। सोमपाल ने वर्ष 2019 में उनके बेटे विकास पर हमला किया था, जिसकी एफआईआर खोल थाना में दर्ज है। सोमपाल पहले भी उन्हें धमकी दे चुका है। आरोपी जीता पर चाकू से हमला करने का आरोप है। आरोपियों ने उनकी बाइक भी तोड़ दी। डायल-112 पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। रामपुरा थाना पुलिस ने रविंद्र की शिकायत पर रितेश, सोमपाल, देवा पंडित, जीता, नीरज व चार-पांच अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें