फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरदावरी के समय ध्यानपूर्वक फसलों का ब्योरा दर्ज करें पटवारी : तहसीलदार

विज्ञापन
खरीफ की फसलों की जांच करते तहसीलदार जितेंद्र कुमार। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। एसडीएम होशियार सिंह के निर्देश अनुसार तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने वीरवार को तहसील के कई गांवों में खरीफ फसलों की गिरदावरी पड़ताल की। उन्होंने पटवारियों को गिरदावरी के समय ध्यानपूर्वक फसलों का ब्योरा दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इन दिनों खरीफ फसलों बाजरा, कपास, ज्वार, ग्वार व मक्का आदि की गिरदावरी का कार्य राजस्व विभाग द्वारा किया जा रहा है। यह आगामी 5 सितंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए शुरू किए गए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर खरीफ फसलों को लेकर जो ब्योरा किसानों द्वारा पोर्टल पर अपलोड किया गया है, उसका वेरिफिकेशन किया जा रहा है। उन्होंने शादीपुर, मुरलीपुर, भाकली, नांगल पठानी, श्यामनगर आदि गांव में जाकर सजरा से फसलों का मिलान किया और टैब पर अपलोड किया गया विवरण भी जांचा। तहसीलदार ने गिरदावर व पटवारी द्वारा की गई फसल गिरदावरी की पड़ताल की भी जांच की। गिरदावरी पड़ताल के दौरान जहां कहीं भी कोई शंका नजर आई वहीं पर सजरा व टैब से मिलान किया गया। इस बीच उन्होंने कई जगह खेतों में ज्वार, बाजरा, कपास का मिलान टैब से किया। उन्होंनेे राजस्व विभाग के पटवारियों को निर्देश दिए कि फसलों की गिरदावरी करते समय ध्यान पूर्वक फसलों का ब्योरा दर्ज करें। उन्होंनेे कहा कि फसलों की गिरदावरी का कार्य बड़ी ही सूझबूझ के साथ किया जाए, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि ना रहने पाए। इस अवसर पर उनके साथ पटवारी सुरेश कुमार, रीडर ललित कुमार, अशोक, इन्द्रजीत सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें