फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल हुए मृतक की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव गुड़ियानी के निकट रविवार को सड़क हादसे में मरने वाले युवक के शव की मंगलवार को शनाख्त हो गई। झज्जर से पहुंचे परिजनों ने बताया कि शव उनके 23 वर्षीय बेटे अरुण का है। जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि रविवार को गुड़ियानी के निकट एक युवक का शव पुलिस को मिला था। युवक की मौत किसी अज्ञात वाहन के कुचलने से होने की आशंका जताई जा रही थी। शनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद मुर्दाघर में रखवा दिया था। वहीं, मंगलवार को झज्जर के गांव मुबारिकपुर निवासी दिलबाग सिंह ने शव की शनाख्त की। उन्हाेंने बताया कि रविवार से उनका बेटा अरुण घर से लापता हो गया था। जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार को सूचना मिलने पर वह कोसली थाने पहुंचे । जिसके बाद पुलिस ने फोटो के साथ कपड़े दिखाए । शनाख्त होने पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें