फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलने वाले 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 58070 रुपये व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों की पहचान रेवाड़ी रामपुरा के शास्त्री नगर निवासी नरेश, शंकर, जितेंद्र, सुरेंद्र, भारत व अमित के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांचकर्ता ने बताया कि बुधवार रात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति शास्त्री नगर में ताश के पत्तों पर पैसे दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। मिली सूचना के आधार पर सीआईए रेवाड़ी पुलिस की टीम बताई गई जगह पर पहुंची तो वहां कुछ लोग ताश के पतों से जुआ खेलते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उनको गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें